फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांडली के ग्रामीणों ने किया जगमग योजना का बहिष्कार, काम कर रहे ठेकेदार को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
गांव जांडली कलां के लोगों ने दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम की जगमग योजना का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने योजना के तहत काम कर रहे लोगों को भी गांव से खदेड़ दिया। जांडली कलां पंचायत ने भी योजना को गांव में लागू न करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है और एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ने की भी घोषणा कर दी है ।
जाण्डली कलां के सरपंच ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह, पूर्व सरपंच भलेे राम, पूर्व सरंपच मंगत राम, पूर्व सरपंच सरूप सिंह, पूर्व सरपंच गोधा राम, पूर्व सरपंच रामप्रताप सिंह, नंबरदार देशराज, पंचायत सदस्य सुरेश कुमार, जीत सिंह जाण्डली, कामरेड रमेश कुमार, पूर्व पंच बसाऊ राम, नंबरदार मांगे राम, वजीर सिंह, होशियार सिंह, बलजीत सिंह, रामकुमार, मेवा सिंह, रामजीलाल आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में जगमग योजना के तहत काम कर रहे ठेकेदार व उसके कारिंदों का काम रूकवा दिया और गांव से खदेड़ते हुए भविष्य में गांव में न आने की चेतावनी दे डाली। ग्रामीणों ने कहा कि जगमग योजना की जांडली कलां के लोगों को आवश्यकता नहंीं है। उन्होंने कहा कि जो भी वर्तमान में बिजली मुहैया हो रही है, उससे ग्रामीण संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल अब भी भरे नहीं जा रहे और लगातार 24 घंटे बिजली रहने के बाद ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाएगी। उन्होंने कहा कि इसलिए गांव में जगमग योजना नहीं चाहते। अगर निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की इस मांग को अनदेखा किया तो इसका गंभीर परिणाम होगा।
विज्ञापन

ग्राम सभा ने भी योजना के खिलाफ किया प्रस्ताव पास
सरपंच ईश्वर सिंह ने बताया कि पूरे गांव की तरफ से सोमवार को ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें जगमग योजना में कार्य कर रहे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया और उन्हें भगा दिया है। पूरे गंाव की सहमति पर सर्वसम्मति से ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पास करके उपरोक्त योजना जांडली कलां में लागू न करने के लिए फैसला लिया गया है। ग्राम पंचायत भी गांव के लोगों के निर्णय के साथ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मनाएंगे : एसडीओ
दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम कार्यालय भूना के उपमंडल अधिकारी धर्मपाल शिला ने बताया है कि जांडली कलां के लोगों को जगमग योजना के अच्छे परिणामों के बारे में जागरूक करके मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों पुरानी व्यवस्था को बदलने के लिए गांव-गांव में जगमग योजना शुरू की गई है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जाण्डली कलां के लोगों ने काम कर रहे लोगों को मौके से हटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें