अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। पिरथला रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव समैण निवासी 68 वर्षीय वेदप्रकाश पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जब वह रेलवे ट्रैक क्रास कर रहा था तो रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिन्होंने जीआरपी जाखल को घटना से अवगत करवाया।