फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देना बैंक की फतेहाबाद शाखा का हुआ शुभारंभ, सीएमडी अश्विनी कुमार पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास मंगलवार को देना बैंक के चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक अश्वनी कुमार ने देना बैंक की फतेहाबाद शाखा का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। शाखा प्रबंधन वंदना सोनी व अचंल, प्रबंधक गुरमीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर देना बैंक के महाप्रबंधक बी आर दास विशेषतौर पर उपस्थित थे। अश्वनी कुमार ने बैंक के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया व बैंक के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया व बैंक के अधिकारियों व उपभोक्ताओं से मुलाकात की। इस उपरांत उन्होंने अरोमा होटल में आयोजित ऋण वितरण समारोह में उपभोक्ताओं को ऋण वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. दिनेश संदूजा, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मदन मोहन ग्रोवर, कौशल मेहता, अजय मताना एडवोकेट, सुभाष सोनी, प्रवेश बलोदा, अंकुश सिंगला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में देना बैंक के सीएमडी अश्विनी कुमार ने बताया कि देना बैंक की गुजरात में 800 और महाराष्ट्र में 300 शाखाएं हैं। हरियाणा में आज 44वीं शाखा शुरु हुई है। देना बैंक उपभोक्ताओं को परिवार की तरह रखता है। देना बैंक का होम लोन सभी बैंकों से सस्ता है। बैंक आसान प्रक्रिया से शिक्षा, कृषि व रिटेल लोन देता है। आज 10 करोड़ के ऋण मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि देना बैंक पुरानी गाड़ियों पर भी लोन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें