फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मानव शृंखला बना कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार भी महंगाई के मामले में कांग्रेस की तरह ही निकली। पेट्रोल के दाम जिस तरह से प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, उससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद मोदी सरकार पेट्रोल के दाम नहीं घटा रही। प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर काजला ने कहा कि मोदी सरकार को चुनावों से पहले दिए भाषणों की याद दिलाते हुए कहा कि वे रैलियों में पेट्रोल की कीमतों पर खूब भाषण देते थे। मोदी सरकार हर मुद्दे पर कांग्रेस की तरह ही फेल रही है। देश की जनता ने की बीजेपी सरकार बंधी उम्मीद धूमिल हो चुकी हैं। इस अवसर पर प्रयेवक्षक कल्याण, संगठन मंत्री रिछपाल, विधान सभा अध्यक्ष अंगद ढिंगसरा, विनोद भरोला वाली, सुखविंदर गिल, देवीलाल, अजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें