फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक बार स्वास्थ्य विभाग के छापे, पांच डेयरियों से लिए छह सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को एक बार फिर से शहर में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया, इसके बाद शहर भर के सामान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने किया। उनकी टीम के निशाने पर शनिवार को डेयरी संचालक रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की पांच डेयरियों से छह डेयरी प्रोडक्ट के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही की भनक लगते ही शहर के कई डेयरी संचालक अपनी दुकानें बंद कर भूमिगत हो गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश के नेतृत्व में शनिवार को विभाग की टीम सबसे पहले माजरा रोड स्थित रमेश मिल्क सेंटर पर पहुंची और इस दुकान से दूध व दही के सैंपल भरे। इसके अलावा टीम ने सेवक डेयरी से भी सैंपल भरे। डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके बाद सतीश कॉलोनी में तुषार ट्रेडिंग पर दबिश दी। टीम को यहां पर नकली पनीर बनाए जाने की सूचना थी, मगर मौके पर पनीर नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम जैसे ही तुषार ट्रेडिंग पर पहुंची तो वहां खड़े दूधिए बाइक छोड़ फरार हो गए। टीम ने यहां भी सैंपल भरे। डॉ. गिरीश ने बताया कि जिन दुकानों की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं, वहां सैंपल भरे गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, पांच डेयरियों से लिए छह सैंपल
दूध, दही और पनीर के लिए भरे सैंपल, जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें