फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश से भड़की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आदेश की फूंकी प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने विरोध का अधिकार छीनकर लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार के इस रवैये से उसका लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। यह बात आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की प्रधान सुनीता झलनियां, सुदेश रानी व सीता देवी ने कही। सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शुक्रवार को फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान पाबंदी के परिपत्र की प्रतियां फूंकी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को पहले ही समय पर वेतन तक नहीं दिया जा रहा। बजट का बहाना बनाकर पिछले करीब ढाई साल से उन्हें पूरा वेतन नहीं मिला है। 4-5 महीने बाद अगर कोई मानदेय का भुगतान किया जाता है तो मानदेय में कटौती करके वेतन दिया जाता है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, टॉयलेट इत्यादि का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों का शोषण किया जा रहा है। समय-समय पर विभाग द्वारा मीटिंगें आयोजित की जाती है, लेकिन उन्हें मीटिंग में भाग लेने पर टीए-डीए तक का भुगतान नहीं किया जाता और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। आंगनबाड़ी वर्करों को अपने काम में भी अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के कार्य हेतु स्टेशनरी, रजिस्टर तक उन्हें मुहैया नीं करवाए जाते और जब वे अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाती है तो उन्हें डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया जाता है। विरोध प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, ओमप्रकाश लोट, राजकुमार निराणियां सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन पर रोक के आदेश से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आदेश की फूंकी प्रतियां
शहर में निकाला रोष मार्च, प्रधान सुनीता बोली, सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर


16एफटीबीपी01 : फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन कर हड़ताल पर पाबंदी के आदेशों की प्रतियां फूंकती आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स।
16एफटीबीपी02 : फतेहाबाद में नगर परिषद परिसर में सरकार के आदेशों के खिलाफ सभा करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें