फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण का चलेगा विशेष अभियान -सरजीत नैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना । विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम सरजीत नैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में आगामी 1 से 31 जुलाई तक फोटो युक्त मतदाता सूचि में पहली बार निर्वाचकों पर फोक्स करते हुए अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक जनवरी 2017 को आधार मानकर 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के निर्वाचकों को पंजीकृत करने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान में विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा लगाए गये बी.एल.ए. का भी सहयोग लिया जाएगा। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ प्रात: 9:00 से सायं 5:00 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी बीएलओ 1 से 31 जुलाई तक अपने-अपने मतदान केंद्रों के घर-घर जाकर सर्वे करेंगे तथा मतदाता सूचि को स्वच्छ एवं त्रुटि रहित करेंगे। आगामी 9 व 23 जुलाई को रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्पेशल ड्राइव में फार्म दाखिल करेंगे, मतदान केंद्रों पर बैठकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 13 व 20 जुलाई को बीएलओ मतदान क्षेत्र के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के स्टाफ के सहयोग से स्पेशल कैंप आयोजित करके छात्र-छात्राओं से मतदाता सूचि में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूल, कालेजों व पॉलिटेक्निक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के मतदाता सूचि में नाम दर्ज करवाने बारे उनका फार्म नंबर 6 भरवाऐंगे।
विज्ञापन

सरजीत नैन ने बताया कि फार्म नंबर 6(क) के अनुसार मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु अप्रवासीय भारतीय जो पढ़ाई, रोजगार के लिए विदेशों में गए हैं लेकिन उन्होंने वहां की नागरिकता प्राप्त नहीं की है तो उन मतदाताओं का वोटर कार्ड जारी नहीं होगा। यह फार्म केवल ई.आर.ओ. द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार फार्म नंबर 7 मतदाता सूचि से नाम कटवाने, फार्म नंबर 8 मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध विवरणों को शुद्ध करवाने तथा फार्म नंबर 8(क) वोट को एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतु भरा जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त किए गये फार्मों की संख्या बारे प्रथम रिपोर्ट 9 जुलाई, दूसरी रिपोर्ट 23 जुलाई तथा अंतिम रिपोर्ट 31 जुलाई को सांय 5:00 बजे तक सुपरवाइजर के पास जमा करानी होगी।
विज्ञापन

आगामी एक जुलाई से मतदाता पंजीकरण को चलेगा विशेष अभियान : सरजीत नैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें