फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 13 हजार विद्यार्थियों ने 64 केंद्रों पर दी अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 05 Mar 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पीएमश्री सकूल के बाहर सीटिंग प्लान देखते हुए विद्यार्थीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। वीरवार को जिले के 64 केंद्रों पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इन केंद्रों पर 13,288 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सख्त व्यवस्था दिखाई रही। विद्यार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई। बोर्ड चेयरमैन के तीन उड़नदस्ते विभिन्न केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करती रहे। इसके साथ ही पांच एचसीएस अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक अधिकारी के अधीन 10-10 स्कूलों की निगरानी तय की गई, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर पूरी नजर रखी जा सके।

शिक्षा विभाग के अनुसार वीरवार को जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। अब तक आयोजित परीक्षाओं के दौरान जिले में नकल का कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन




-

फतेहाबाद उपमंडल में सबसे ज्यादा केंद्र

बोर्ड की तरफ से जिले में 64 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 31 केंद्र फतेहाबाद उपमंडल में हैं। इसके अलावा 10 केंद्र रतिया और 23 केंद्र टोहाना उपमंडल बने हैं। डीसी डॉ. विवेक भारती ने केंद्रों पर निगरानी के लिए पांच एचसीएस अधिकारियों को स्कूल अलॉट किए है। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से चेयरमैन की तीन फ्लाइंग गठित की गई है।

-

जिले में बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से चल रही है। प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। गांवों में ग्रामीणों की तरफ से भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें