फतेहाबाद के परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लान देखते हुए विद्यार्थीसंवाद
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा शनिवार को जिले में बने 64 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 13200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एडमिट कार्ड जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था और सभी सवाल सिलेबस से संबंधित रहे। परीक्षा के दौरान नकल की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अब 2 मार्च को कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना उपमंडल में एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें 10-10 परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
बोर्ड की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्वक ढंग से चल रही है। केंद्रों पर निगरानी को लेकर बोर्ड की तरफ से और प्रशासन की तरफ से उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
- फोटो नंबर 39
-
बच्चे बोले- आसान था पेपर
टोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। इसके तहत शहर के परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास कोई भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस दौरान परीक्षा देकर आए छात्राओं ने कहा कि पेपर बिल्कुल आसान था और सिलेबस में से आया था। इसके चलते समय से पहले पेपर पूरा हो गया है।