फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममनोरोग विशेषज्ञ समेत 130 संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट समेत 130 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के मनोरोग विभाग को सोमवार तक बंद कर दिया है। यहां तैनात कर्मचारियों की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद खोला जाएगा। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 142 तक पहुंच गया है। 16 दिनों में 19 मौत हो चुकी है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 6225 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को 63 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल जिले में 884 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के डीएवी स्कूल की छात्रा, नहर कॉलोनी, आरके कॉलोनी निवासी युवक, गांव अकांवाली निवासी छात्रा, शिव चौक में एक ही परिवार के तीन सदस्य, जवाहर चौक निवासी युवक, रतिया गेट और ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी युवक, हंस कॉलोनी निवासी युवती, भाटिया कॉलोनी निवासी दंपती, गांव भिरड़ाना निवासी युवक, भीमां बस्ती निवासी बुजुर्ग, मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग, रतिया गेट निवासी दंपती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य, हुडा सेक्टर निवासी दंपती, गांव ढिंगसरा में एक ही परिवार के तीन सदस्य, जाखल में दो बुजुर्ग महिलाएं समेत 130 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वहीं जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। गांव जमालपुर शेखां निवासी बुजुर्ग महिला ने अग्रोहा मेडिकल में दम तोड़ा है। महिला कोरोना संक्रमित थी। इसके अलावा शुक्रवार शाम को बीघड़ रोड निवासी व्यक्ति की मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने की पर परिवार के लोग मरीज को अस्पताल लेकर आए थे। यहां पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया तो मौत हो गई। एंटीजन टेस्ट से जांच की तो कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में 28 मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 79 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए हैं। जांच में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। आरटीपीसीआर सैंपल की 364 जांच रिपोर्ट में 102 संक्रमित मिले हैं। अभी लैब से 1389 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
डीसीएच में बढ़ने लगे मरीज, 832 होम आइसोलेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 832 मरीज अभी होम आइसोलेट हैं। इसके अलावा जिला कोविड केयर हेल्थ सेंटर में 23, प्राइवेट अस्पताल में 23 तथा डीसीएच में 6 मरीज दाखिल हैं।
अप्रैल में ही हुई हालात खराब
दिन मरीज मिले मौत
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
9 74 1
10 53 1
11 49 2
12 10 3
13 240 0
14 128 3
15 149 1
16 130 2
1507 लोगों को लगाया गया टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए 69 सेशन लगाए। 1002 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 505 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 452 बुजुर्गों ने पहली और 424 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल के 520 लोगों ने पहली और 75 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें