फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 13 वर्षों का इंतजार...नियुक्ति के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने नहीं संभाला कार्यभार

Thu, 12 Mar 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले 13 वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. महाबीर को नियुक्त किया लेकिन नियुक्ति के एक माह बाद भी चिकित्सक ने अस्पताल में कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन करीब 10 से 15 मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें करीब 900 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बन रहा है।
गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। समाजसेवी विनोद अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली रहने के कारण मरीजों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब जबकि नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन चिकित्सक द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने से स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें