फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10वीं-12वीं के 13 हजार विद्यार्थी देंगे प्री बोर्ड परीक्षा

Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय कन्या हाई स्कूल में छात्राओं को पढ़ाते हुए ​शिक्षक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार से जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। अहम बात यह है कि शिक्षा विभाग कक्षा बारहवीं की दो शिफ्टों में परीक्षा लेगा।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर एससीईआरटी की तरफ से प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किए गए है। यहां से बीईओ कार्यालय को जारी हुए है। स्कूलों को जारी हुए प्रश्न पत्रों की खुद छपवाई करवानी है। इसको लेकर विभाग पहले ही बजट जारी कर चुका है।

-

डीईओ कार्यालय ने ये जारी की है डेटशीट

दिन दसवीं बारहवीं( सुबह) बारहवीं (शाम)

21 जनवरी अंग्रेजी अंग्रेजी -

22 जनवरी सामाजिक विज्ञान हिंदी -

23 जनवरी गणित गणित, बायोलॉजी उर्दू

24 जनवरी हिंदी इक्नोमिक्स, होम साइंस सोशोलॉजी, कैमिस्ट्री

25 जनवरी विज्ञान इतिहास, फिजिक्स एनएसक्यूएफ विषय

27 जनवरी संस्कृत,पंजाबी कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी फाइन आर्ट

-

कक्षा विद्यार्थी

दसवीं 8168

बारहवीं 5539

-

पिछले सालों का दसवीं व बारहवीं का ये रहा है वार्षिक परीक्षा परिणाम

वर्ष
बारहवीं

दसवीं

2017-18 68.08

48.99

2018-19 79.92

56.82

2019-20
83.89

69.77

2020-21
100

100

2021-22
89.69

69.75

2022-23
87.03

72.40

2023-24 86.70 97.60

नोट : यह परिणाम फीसदी में है।

-

पांच रुपये प्रति प्रश्न पत्र के हिसाब से जारी हुआ है बजट

जिले के कक्षा दसवीं और बारहवीं के करीब 13 हजार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग बजट जारी कर चुकी है। विभाग ने प्रश्न पत्र की छपवाई के लिए पांच रुपये प्रति के हिसाब से बजट दिया है।
विज्ञापन


- परिणाम के बाद होगी समीक्षा

प्री बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। इस संबंध में स्कूलों को पहले ही डेटशीट दी जा चुकी है। परीक्षा खत्म होने के चार से पांच दिन बार परिणाम जारी हो जाएगा। इसके बाद स्कूल मुखियाओं के साथ समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


-रमेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें