फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिशन बुनियाद के 125 विद्यार्थियों को मिलेंगी किताबें, बैग और वर्दी

Fri, 28 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मिशन बुनियाद के तहत पढ़ाई करते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा नौंवी के जिले के 125 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से स्टेशनरी, किताबें, बैग और वर्दी दी जाएगी। समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के लिए 4 लाख 37 हजार 500 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने केंद्रों को ये राशि जारी की है। यहां से विद्यार्थियों के खाते में ये रुपये भेजे जाएंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अच्छी कोचिंग सेंटर में शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए बुनियाद योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पूरे जिले से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। जिसके बाद उन बच्चों को आगे चल कर किस भी क्षेत्र में जाना है तो होने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अच्छी से अच्छी संस्था में करवाई जाती है।
चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग मुफ्त में प्रदान की जाती है बल्कि टेबलेट और अन्य सुविधा को पढ़ाई के लिए जरूरी सभी सुविधा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थी आठवीं पास होना चाहिए और सरकारी स्कूल में नौवीं का दाखिला लेना जरूरी है। परीक्षा पास करने के बाद ही उसे योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बुनियाद केंद्र विद्यार्थी जारी हुई राशि

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां 17 59,500
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना 18 63,000
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद 29 1,01,500
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया 31 1,08,500
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना 30 1,05,000
कुल 125 4,37,500
-
मिशन बुनियाद के तहत वर्ष 2024-26 सत्र के कक्षा नौंवी के विद्यार्थियों के वर्दी, स्टेशनरी और बैग के लिए बजट जारी कर दिया गया है। ये राशि विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें