फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता से दूसरी बार रेप, पुराने आरोपी ने ही दोबारा किया शर्मसार 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
भट्टूकलां की एक महिला के साथ उसके ससुराल निवासी एक व्यक्ति ने दूसरी बार रेप किया। महिला ने इसी व्यक्ति के खिलाफ पहले भी भिवानी के बवानीखेड़ा में रेप का केस दर्ज करवाया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बवानीखेड़ा से दस्तावेज मंगवाए गए हैं, इसके बाद ही आगे जांच बढ़ाई जाएगी। महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जिला भिवानी की रहने वाली है और इन दिनों वह अपने पति के साथ भट्टूकलां में रह रही है। उसने बताया कि प्रेम कुमार पुत्र भीखू उसके घर में घुस आया और उससे जबरन रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि जिस महिला ने प्रेम कुमार पर रेप का आरोप लगाया है, इसी महिला से आरोपी ने पहले भी रेप किया था। इस मामले में बवानीखेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ रेप पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज है और आरोपी जेल भी जा चुका है। अब इस मामले में बवानीखेड़ा से पुराने दस्तावेज मंगवाए गए हैं। इस बात की जानकारी लेनी है कि आरोपी भट्टूकलां आया भी था या नहीं। पूरी जांच करने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल महिला की शिकायत पर प्रेम कुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें