फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी मांगों को लेकर 4 से डीसी कार्यालय पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लंबे समय से संघर्षरत रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभाव, समझौतों से मुकरने व कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों को लागू करने के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आंदोलन की घोषण कर दी है। इसी कड़ी में 25 नवम्बर को भूना की पुरानी जनता धर्मशाला में जिला कन्वैंशन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 4 से 7 दिसम्बर तक उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राजय स्तरीय कन्वैंशन में लिया गया। कन्वैंशन में सरकार की नीतियों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक पटवार भवन फतेहाबाद में मदन लाल गुलेरिया की अध्याता में हुई जिसका संचालन बेगराज ने किया। बैठक में मदन लाल गुलेरिया, मा. रामकुमार शर्मा, अमर सिंह यादव, बनारसी दास मोंगा, जोगिन्द्र सिंह भ्याना, बलदेव सिंह सहित जिला व ब्लाक कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार 25 नवम्बर को भूना में जिला कन्वैंशन करने और उसके बाद 4 से 7 दिसम्बर तक उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक धरना दिया जाएगा। इस धरने में 4 दिसम्बर को भूना ब्लाक, 5 को फतेहाबाद, 6 को टोहाना तथा 7 दिसम्बर को रतया ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन लाल गुलेरिया व बेगराज ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद 29 मार्च को रिटायर्ड कर्मचारी संघ व मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक इस बारे कोई कार्रवाई नहीं हुई। समझौते को लागू न करने व जनविरोधी नीतियों से रिटायर्ड कर्मचारी में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बातचीत द्वारा मांगों का समाधान नहीं किया तो भविष्य में राज्य स्तर की रैली कर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें