फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
हिसार रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन यूनिट द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीनियर उपप्रधान नरेश कुमार ने की। जिसका संचालन सचिव रामफल शर्मा ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कच्चे एवं पक्के कर्मचारियों की मुख्य मांगों को लागू करवाने बारे प्रदेश सरकार को ज्ञापन देने का था। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सर्कल सचिव जगविन्द्र सिंह पूनिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

सरकार के समक्ष उनकी यूनियन द्वारा कई बार मांगे रखी गई लेकिन उनकी मंागों की ओर कोई ध्यान नही दिया गया। अगर सरकार ने मांगो को पूरा नही किया तो वे आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे। इसके अलावा सभी सब यूनिट प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य व अन्य कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते सरकार ने उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो वे जल्द ही बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सत्यवान, बलबीर, अमित, रामनिवास, कृष्ण, राजबीर, राजबीर, विक्का व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने की बैठक

15एफटीबीपी18 : टोहाना में बिजली कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें