फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल को लेकर भड़का इनेलो कार्यकर्ताओं का गुस्सा, धरना देकर फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एसवाईएल नहर का अधूरा निर्माण पूरा करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने इनेलो ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे पूर्व भड़के इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल की मांग को लेकर बीजेपी सरकार का पुतला भी फूंका। वीरवार की सुबह से शाम तक चले इस धरने की अध्यक्षता सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने की। इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा पंजाब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लगातार अनदेखा कर कानून व्यवस्था पर चोट कर रहा है, जिसके विरोध में हरियाणा में केवल मात्र इनेलो ही एकमात्र ऐसा दल है जो लगातार प्रदेश की जीवनरेखा एसवाईएल के मुद्दे को जीवंत रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को उनके अलावा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह, पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया के विधायक रविंद्र बलियाला व जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बलदेव कस्वां, हरबंस खन्ना, पवन चुघ, खरैती लाल छोकर, रामचंदर पालसर, बनवारी लाल, कामरेड अजमेर सिंह, सतबीर दहमन, राजेन्द्र सूरा, कुलवंत स्वंणा, राणा जोहल, यशपाल तनेजा, लष्मी देहड़ु, सुभाष गुज्जर, पवन ढाका, जतिन खिलेरी, बन्टी बरसीन आदि कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित थे।

एसवाईएल के लिए इनेलो ने दिया धरना, फूंका सरकार का पुतला
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एक सांसद और दोनों विधायक हुए शामिल


15एफटीबीपी04 : लघुसचिवालय के बाहर एसवाईएल पर धरने के दौरान नारेबाजी करते इनेलो कार्यकर्ता।
15एफटीबीपी05 : एसवाईएल की मांग पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते इनेलो कार्यकर्ता ।
15एफटीबीपी06 : एसडीएम सतबीर जांगू को ज्ञापन सौंपते इनेलो नेता ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें