फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका सपना चौधरी के गीतों पर जमकर थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार रविवार की शाम लोक गायिका सपना चौधरी का दीदार हो ही गया। तय समय से लगभग दो घंटे देरी से पहुंची सपना चौधरी ने मंच पर पहुंचने के बाद अपने गीतों से जमकर धमाल मचाया। रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे मंच पर पहुंची सपना चौधरी ने अपने कार्यक्रम में हरियाणवीं और हिंदी गानों की प्रस्तुति दी। सुरक्षा केे भी काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मुख्य स्टेज के पास सपना चौधरी की प्राइवेट सुरक्षा एजेंस ने मोर्चा संभाला हुआ था।
विज्ञापन


लोगों ने जब मंच पर पहुंची सपना से देरी से आने की बात कही तो सपना ने वक्त और इंतजार का मजा लीजिए गीत सुनाकर उनको जवाब दिया तो बीच बीच में उन्होंने शेरो-शायरी से भी लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी क्रेज था और ये क्रेज कार्यक्रम वाले दिन देखने को भी मिला। सपना के कार्यक्रम में पहुंचने की खबर सुनते ही टिकट लेकर लोग सपना का गाना सुनने के लिए भागते हुए नजर आए। खुद कई पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी के साथ साथ सपना के गीतों का आनंद लेते दिखे। दूसरी ओर इस कार्यक्रम के आयोजकों ने ऐलान किया है कि इस कार्यक्रम से होने वाली कमाई को गोशाला में दान किया जाएगा।
विज्ञापन


लोक गायिका सपना चौधरी के गीतों पर थिरके लोग
दो घंटे देरी से पहुंची सपना चौधरी ने जमाया रंग, महज एक घंटे के कार्यक्रम से लोग खफा
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आयोजकों का दावा, कार्यक्रम की कमाई को दिया जाएगा गोशाला में


11एफटीबीपी24 : सपना चौधरी के कार्यक्रम की टिकट मिलने के बाद भागकर अंदर जाते उनके प्रशंसक।
11एफटीबीपी25-26-27 : कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती लोकप्रिय गायिका सपना चौधरी ।
11एफटीबीपी 28: सपना चौधरी के कार्यक्रम में सेल्फी लेता युवक ।
11एफटीबीपी 29: लंबे इंतजार के बाद सपना चौधरी के आते ही कुर्सियों पर खड़े होकर उसे देखते लोग ।
11एफटीबीपी30 : सपना चौधरी के कार्यक्रम में खचाखच भरा हुआ हॉल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें