फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्मरी-मानसून शावर्स से सुबह मिली राहत, दोपहर को फिर बरसे अंगारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे फतेहबाद वासियों को बुधवार सुबह कुछ राहत मिली। पूरे जिले में बुधवार सुबह बारिश हुई जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई। स्थानीय निवासी इसे प्री-मानसून की बारिश मानकर चल रहे हैं। इस बारिश के चलते जिले में नरमे की फसल को भी फायदा होने की संभावना कृषि विभाग जता रहा है जबकि मंगलवार तक नरमे के पौधों के झुलसने की खबरें आ रही थी। हालांकि बुधवार को दोपहर बाद एक बार फिर से तेज धूप और गर्मी शुरु हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हलकी बारिश से तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक फतेहाबाद शहर में तकरीबन 5 एमएम, रतिया में दो और टोहाना में 4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

शहर में कई जगह हुआ जलभराव, लोगों को परेशानी
इस गर्मी के सीजन में पहली बारिश ने शहर में जल निकासी के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। बुधवार सुबह महज 20 मिनट से लेकर आधे घंटे की तेज बारिश के बाद शहर के नेशनल हाइवे सहित कई जगह पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव की परेशानी झेलने वालों में नेशनल हाइवे के अलावा एमसी कालोनी, सामान्य अस्पताल का इलाका, पपीहा पार्क का मोड़ आदि शामिल रहे। इन जगहों पर लोगों को पैदल चलना तो दूर, वाहन तक निकालने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



फसलों को मिली राहत, दो दिन और बारिश की संभावना
बुधवार की बारिश नरमे की फसल के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है। पिछले दिनों की भयंकर गर्मी के चलते जिलेभर में नरमे की फसल झुलस रही थी, ऐसे में किसान बड़ी शिद्दत से बारिश का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार भगवान ने उनकी सुनी और बुधवार को हुई बारिश ने गर्मी से झुलसती फसल को नया जीवन दे दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में वीरवार और शुक्रवार को भी हल्की बूदांबांदी या हल्की बरसात की संभावना है। इसके चलते भी किसानों के चेहरे पर राहत के भाव देखे जा सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार इस बार लगभग 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर नरमे की बिजाई की गई है। बारिश के बावजूद धान की बिजाई 15 जून से पहले करवाने की कृषि विभाग की कोई मंशा नहीं है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. बलवंत सहारण ने उन संभावनाओं को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि बारिश के चलते कृषि विभाग 15 जून से पहले धान की बिजाई की परमिशन दे देगा।


रतिया में भी बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, लबालब भरे बाजार
बरसात ने रतिया प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के चलते रतिया क्षेत्र के फतेहाबाद रोड़ व मेन बाजार सहित गलियों में लबालब पानी भर गया है । इतना ही नहीं, बुढलाडा रोड पर स्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में कई कई फुट पानी प्रांगण में इक्ट्ठा हो गया और कार्यालय में स्थित कई अधिकारियों की कोठियां व क्वार्टर भी पानी से भर गए जिस कारण कर्मचारियों व आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों का कहना है कि नपा को अभी समय रहते ही पानी की निकासी का प्रबंध कर लेना चाहिए। क्योंकि अभी पहली व हल्की फुलकी बरसात में जब शहर का ऐसा हाल है तो आगामी समय में आई तेज बारिश के बाद शहर के हालात काफी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन



टोहाना में भी बारिश से तापमान में गिरावट, किसानों के चेहरे खिले
बुधवार सुबह 6 बजे से हुई हल्की बरसात से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं टोहाना के किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि बरसात के चलते शहर में अनेक निचले स्तर की जगहों पर पानी जमा हो गया। डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में पानी जमा होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे ठंडी हवाओं के बाद हुई बरसात के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली। डांगरा, कन्हडी, समैण, भीमेवाला के किसान रामेश्वर, रमेश, बनवारी लाल, महेंद्र, विकास ने बताया कि पिछले कई दिनो से गर्मी से फसल को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।


प्री-मानसून से सुबह मिली राहत, दोपहर को फिर बरसे अंगारे
बुधवार अलसुबह बरसात से कई जगह पानी भरा, तापमान में भी आई 5 डिग्री की गिरावट
अगले दो दिन और गर्मी से राहत के आसार, फसलों के लिए फायदेमंद रही बरसात

07एफटीबीपी14 : फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास नेशनल हाइवे पर भीगी सड़क और काले बादल छाए होने से खुशगुवार मौसम
07एफटीबीपी15 : फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर एकत्रित पानी ।
07एफटीबीपी16: रतिया के पंचायत कार्यालय में बारिश के कारण हुआ जलभराव
07एफटीबीपी17-18 : रतिया में बारिश के चलते मेन बाजार और मेन रोड़ पर भरा पानी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें