फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष का आमों से भरा ट्रक मध्यप्रदेश में हिंसा की भेंट चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन में टोहाना के प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल को भी लाखों की चपत लगी है। ठकराल की सब्जी मंडी की फर्म द्वारा तेलंगाना से मंगवाए गए आमों से भरे ट्रक को मंदसौर के करीब स्थित जिला धार के बदनावर में आंदोलनकारियों द्वारा लूट लिया गया। ठकराल के अनुसार इस ट्रक में लगभग 14 सौ क्रेट आम था जिसमें से 900 क्रेट आम उनका था, जबकि बाकी पांच सौ क्रेट जाखल के व्यापारी संजय को भेजा जाना था। राजेंद्र ठकराल के मुताबिक उनका तकरीबन लूटे गए ट्रक में तकरीबन 7 लाख के करीब आम लदा हुआ था।
राजेंद्र ठकराल ने बताया कि वे तेलंगाना से सफेद आम लाकर टोहाना में बेचने का काम करते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने तेलंगाना से आम खरीदा था और उनका ट्रक नंबर आरजे 37जीबी 1367 नंबर का ट्रक 3 जून को तेलंगाना से निकला था जिसे समयानुसार 7 जून को टोहाना पहुंचना था, लेकिन 6 जून को मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर के पास जैसे ही वो एक ढाबे पर खाने के लिए रूके, उसी समय प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ ने उसके ट्रक पर हमला कर दिया और देखते ही देखते ही ट्रक में लदा सारा माल लूटकर ले गए। राजेंद्र ठकराल ने बताया कि उसके चालक और परिचालक ने भाग कर अपनी जान बचाई और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी दो और गाड़ियां भी तेलंगाना से चली हुई हैं, इस घटना के बाद अब उन्हें उन गाड़ियों की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। ठकराल ने कहा कि उन्होंने टोहाना पुलिस को भी शिकायत देने का विचार किया है ताकि उसकी दो अन्य गाड़ियों की सुरक्षा तो हो सके। प्रदेश व्यापार मंडल के टोहाना अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने मध्यप्रदेश और हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका लूटा हुआ माल वापस दिलाया जाए तथा माल न मिलने पर उन्हें पूर्ण मुआवजा दिया जाए।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष का आमों से भरा ट्रक मध्यप्रदेश में हिंसा की भेंट चढ़ गया
प्रदर्शनकारियों ने धार जिले के पास लूटा, तकरीबन 7 लाख का माल था ट्रक में


07एफटीबीपी20 : मामले की जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल।
07एफटीबीपी21 : मध्यप्रदेश में राजेंद्र ठकराल का आमों से भरा ट्रक लूटते हुए प्रदर्शनकारी। (ये फोटो उनके चालक ने उन्हें भेजी है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें