फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 12 साल का बच्चा मिला डेंगू पॉजिटिव, 15 आशंकित के सैंपल भेजे

Thu, 28 Nov 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शहर की नहर कॉलोनी निवासी 12 साल का लड़का डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 117 तक पहुंच गई है। बुधवार को 15 डेंगू आशंकित के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू जांच के लिए 1076 सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिसमें 117 पॉजिटिव मिले हैं। विभाग की तरफ से सर्वे के दौरान 3013 जगहों पर लारवा मिल चुका है। बुधवार को भी जांच में 9 जगहों पर लारवा मिला है। इस बारे में संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।शहर में ही सबसे ज्यादा डेंगू केस मिले हैं। शहर फतेहाबाद में 41, टोहाना में 17, रतिया में 4, भूना में 14, जाखल में 9, भट्टूकलां में 12, बड़ोपल और भूथनकलां क्षेत्र में 10-10 केस डेंगू मिल चुके हैं।
- मलेरिया को लेकर स्थिति कंट्रोल में
डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अप्रैल माह में ही सर्वे शुरू कर दिया गया। सर्वे के दौरान बुखार पीड़ितों के खून की स्लाइड बनाई गई। जिले में मलेरिया के दो और चिकनगुनिया का एक ही केस मिला है।
विज्ञापन

- जिले में डेंगू का बुधवार को एक ही केस मिला है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। मच्छर साफ पानी में पनपता है और इसलिए अपने घरों के अंदर और बाहर पानी एकत्रित न होने दें। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें