फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी की पत्नी समेत तीन संक्रमित, 12 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में वीरवार को कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें दो केस गांव साधनवास तो एक केस फतेहाबाद शहर से आया। वीरवार को 12 मरीज ठीक हुए हैं। जिला में कोरोना के कुल मामले 318 हो गए हैं। इसमें 197 मरीज ठीक हो चुके हैं और 119 मरीज एक्टिव हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के 28, टोहाना में 7, रतिया में 47, जाखल में 31 कोरोना मरीज एक्टिव हैं। अब तक 14 हजार सैंपल ले चुके हैं। नागरिक अस्पताल में वीरवार को शहर थाना और बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मचारियों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा न्यायधीश का भी सैंपल लिया गया है। ये लोग हनीट्रैप में पकड़ी गई आरोपी महिला के संपर्क में आए थे। आरोपी महिला संक्रमित मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के डीसी कॉलोनी में पांच दिन पूर्व एक पुलिस कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव आया था। अब उसकी मां भी कोरोना पॉजिटिव आ गई है। जिसका इलाज अब स्वस्थ विभाग ने शुरू कर दिया है। बेटा के संपर्क में आने से उसके पांच दोस्त भी संक्रमित हैं। इसके अलावा जाखल के साधनवास में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। पिछले दिनों यहां कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ये लोग उनके संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

वीरवार को मरीजों के ठीक होने वाले का आंकड़ा अधिक रहा। जिले से 12 लोग ठीक हुए। जिसमें एक कोविड 19 सेंटर से डिस्चार्ज हुए। वहीं 11 लोग अपने घरों में आइसोलेट थे। इन लोगों ने भी कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें