फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जुआ-सट्टा खेलते 12 लोग गिरफ्तार, 41,760 रुपये बरामद

Sat, 07 Nov 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41,760 रुपये की नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सदर थाना फतेहाबाद, शहर टोहाना, जाखल और भूना पुलिस ने यह कार्रवाई की। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गांव अयाल्की के एक खाली प्लॉट में छापा मारकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 25,790 रुपये बरामद हुए।
आरोपियों की पहचान राजेश निवासी ढाणी चाणचक, बलविंद्र सिंह निवासी रजाबाद, मुकेश कुमार निवासी अयाल्की, गुरदीप सिंह निवासी रजाबाद, भगवान दास निवासी रतिया, निशान सिंह निवासी अयाल्की, राजेंद्र सिंह निवासी रजाबाद, लीलूराम निवासी अयाल्की और जसबीर सिंह निवासी अयाल्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर टोहाना पुलिस ने अनाज मंडी रोड पर सट्टा खाईवाली के आरोप में पवन कुमार को 4,650 रुपये सहित गिरफ्तार किया है। जाखल पुलिस ने रेलवे फ्लाईओवर के पास से हरीश कुमार को 7,150 रुपये और भूना पुलिस ने बस अड्डे के नजदीक से विक्रम को 4,170 रुपये की नकदी सहित पकड़ा।
पुलिस ने चारों मामलों में संबंधित थानों में जुआ निवारण अधिनियम, 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी निकिता खट्टर ने लोगों से जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार
टोहाना। पुलिस ने अनाज मंडी रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में गुप्ता कॉलोनी निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4650 रुपये की नकदी, सट्टे की पर्चियां और अन्य सामान बरामद किया है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि 6 नवंबर को उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें