फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर खाते से निकलवाए 12 लाख, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अज्ञात साइबर ठगों ने गीता काॅलोनी निवासी हरीश कुमार के बैंक अकाउंट में से 12 लाख 8600 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हरीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उसका स्टेट बैंक आफ इन्डिया शाखा नई अनाज मण्डी रतिया में खाता है। 20 दिसंबर को उक्त लिमिट खाता में से आनलाइन ट्रांजेक्शन से दो बार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 हज़ार रुपये व 2 लाख रुपये व 21 दिसंबर को 4,14,000 रुपये और 22 दिसंबर को भी ट्रांजेक्शन के तहत 3 दिनों में 12,08,600 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए हैं। जब इस बारे में बैंक आफिशियल से संपर्क किया गया तो बैंक मैनेजर द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। हरीश कुमार की शिकायत है कि बैंक मैनेजर ने उलटा उसे ही कहा कि उसकी तरफ से ही कोई गलती हुई है जिस कारण आपके बैंक खाता से पैसा निकला है।
हरीश कुमार ने शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को गांव हमजापुर में हुए एक्सीडेंट में मेरे भतीजे राकेश कुमार निवासी कुनाल की मृत्यु हुई थी। इस वजह से उन दिनों में काफी व्यस्त थे और उन्हें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में पता नहीं चला। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला तो उन्होंने इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें