फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाईपास के साथ माइनर के ऊपर बनेगा 12 फुट चौड़ा वाकिंग और साइकिल ट्रैक, शुरू सर्वे

विज्ञापन
फतेहाबाद में माइनर जिस पर घूमने के लिए टैक बनेगा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर बंद पड़ी माइनर के ऊपर वाकिंग और साइकिल ट्रैक बनने जा रहा है। नगर परिषद ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रैक बनाने के लिए नगर परिषद ने सर्वे शुरू कर दिया है और सिंचाई विभाग से एनओसी भी मांगी है। नगर परिषद के एमई नरेंद्र पंवार ने नागरिक अधिकारी मंच के महेंद्र सिंह धारनियां, मोहन लाल नारंग आदि को साथ लेकर सर्वे शुरू किया है। नगर परिषद आर्किटेक्ट के जरिये ट्रैक का डिजाइन तैयार करवाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों की माने तो ट्रैक को हिसार चुंगी से क्रिसेंट स्कूल के सामने खैराती खेड़ा रोड तक तक बनाने की योजना है। ये ट्रैक करीब 12 फुट चौड़ा होगा। माइनर हंस कॉलोनी में खत्म हो जाती है। हालांकि मिनी बाईपास हिसार रोड से लेकर सिरसा रोड तक बना हुआ है। ये करीब सात किलोमीटर तक है। नगर परिषद की योजना है कि ट्रैक बनाने के लिए माइनर को बंद किया जाएगा। इसमें पाइप बिछाई जाएगी और फिर मिट्टी डालकर लेवल किया जाएगा। इसके ऊपर घूमने के लिए और साइकिलिंग के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक पर लाइटिंग भी की जाएगी। टीम ने आसपास के लोगों से भी राय मांगी है। नगर परिषद ने ट्रैक बनाने के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी है। अगर सिंचाई विभाग एनओसी देता है तो नगर परिषद इसके बाद ही डिजाइन तैयार करवाएगा। इसके अलावा बनाने के लिए टेंडर जारी होगा।
माइनर के साथ 25 से 40 फुट तक कब्जे
माइनर के एक तरफ हिसार रोड से सिरसा रोड तक मिनी बाईपास है जबकि दूसरे तरफ कब्जे है। हिसार रोड से लेकर भट्टू रोड तक करीब 25 से 40 फुट तक कब्जे हैं। इन कब्जों को हटाने के लिए नगर परिषद पहले अभियान चला चुका है। लेकिन बावजूद इसके मकान मालिकों ने कब्जे किए हुए हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ट्रैक बनाएगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी गई है। एमई ने टीम के साथ सर्वे शुरू किया है। लोगों से भी इसको लेकर राय ली जाएगी ताकि उन्हें अच्छी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें