फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी पर दर्ज हैं 12 केस

Sat, 19 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस टीम ने .32 बोर की पिस्तौल और एक खाली कारतूस सहित हिसार के कैमरी रोड निवासी वीरभान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ हिसार में 12 केस दर्ज हैं। इसमें मारपीट, हत्या प्रयास के मामले शामिल हैं। थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान हाईवे के समीप भूना पुल के नीचे पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा नजर आया।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा किंतु टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से अवैध पिस्तौल और खाली कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें