फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 11वीं की छात्रा लापता, नाना-नानी का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा (16) 7 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, छात्रा रोजाना की तरह उस दिन भी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने हर संभव जगह तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद छात्रा के नाना-नानी ने पुलिस में शिकायत दी। पीड़िता के नाना-नानी का कहना है कि उनकी दोहती के गुम होने के पीछे नरेंद्र नार उर्फ रमलू नामक व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उनका आरोप है कि उन्होंने यह शक पुलिस को बताया, लेकिन फिर भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वे रोजाना थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

नानी ने यह भी आरोप लगाया कि जिम्मेदार महिला पुलिस अधिकारी उल्टा उन्हें ही धमका रही हैं और यह कह रही हैं कि उनके पास सरकारी गाड़ी नहीं है, इसलिए खोजबीन में परेशानी आ रही है। इस मामले में परेशान होकर बुजुर्ग दंपति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद सिद्धांत जैन से गुहार लगाई है कि उनकी दोहती किसी मुसीबत में फंसी हो सकती है, इसलिए उसे जल्द से जल्द खोजा जाए।
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस महिला अधिकारी कांता देवी ने लापरवाही और धमकाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जैसे ही शिकायत मिली, तुरंत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गाड़ी नहीं होने या परिजनों को धमकाने जैसी बातें निराधार हैं। फिलहाल छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें