फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसकांड के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव करवाने पर अडिग जिला प्रशासन, 12 को ही होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले जिप पार्षदों की खरीद-फरोख्त की घटनाएं सामने आने के बावजूद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 12 दिसंबर को जिला परिषद भवन में गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हाउस के पटल पर रखा जाएगा और वोटिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए कोरम का पूरा होना अनिवार्य रहेगा। कोरम पूरा ना होने की स्थिति को छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में वोटिंग को नहीं टाला जाएगा। खुद जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर ने इसकी पुष्टि की है। अमर उजाला से बातचीत में डीसी डा. जेके आभीर ने कहा कि खरीद-फरोख्त की घटनाएं बाहरी घटनाएं मानी जाती हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है। ऐसे में हाउस की बैठक और अविश्वास प्रस्ताव को टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह दस बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डा. आभीर ने कहा कि नैतिक रूप से भले ही ऐसी स्थिति पर सवाल उठाए जा सकते हों, लेकिन प्रशासन को नियमानुसार ही सारे काम करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें