शौचालय निर्माण के लिए मिलेगी 12 हजार की राशि
फतेहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विभिन्न लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की एवज में 12 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। योजना के तहत जिला के विभिन्न सात खंडों के लिए लाभार्थियों की पहचान कर ली गई है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला इंचार्ज सुभाष चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भट्टूकलां के 513 लाभार्थियों, भूना 915, फतेहाबाद के 682, जाखल के 421, नागपुर के 879, रतिया के 1045 तथा टोहाना के 552 लाभार्थियों को निर्धारित राशि जल्द ही उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।