फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में डेंगू से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
टोहाना में डेंगू का प्रकोप लोगों की जान लेने लगा है। रविवार को भी आजाद नगर में डेंगू के प्रभाव से एक वृद्ध की मौत होने का मामला उजागर हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को भाटिया कॉलोनी में मिलन नामक युवक की डेंगू से मौत हुई थी। वृद्ध की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएमओ डॉ. हरविन्द्र सागू के नेतृत्व में कॉलोनी में जाकर जांच की और मिलन के घर भी पहुंचे।
आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय अमीरचंद गर्ग को शुक्रवार को बुखार हुआ था। जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अचानक उनकी एकदम प्लेटलेट्स गिरनी शुरू हो गई। जिसके बाद चिक्तिसकों ने उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे हरीश ने बताया कि उसके पिभता को बुखार हुआ था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान प्लेटलेट्स कम होने शुरू हो गए। जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी उनके घर में बुखार के तीन-चार मरीज हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां फोगिंग नहीं करवाई गई है। इस बारे में एसएमओ ने कहा कि वे टीम भेजकर वहां भी जंाच कराएंगे ताकि अन्य किसी को यह रोग न फैले। उधर, एसएमओ डॉ. हरविन्द्र सागू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलन के घर व आसपास के एरिया की जांच की।

दो लोगों की हो चुकी है मौत, प्रशासन नहीं अलर्ट
टोहाना। क्षेत्र में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। टोहाना क्षेत्र में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है और अनेक लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में लोगों का प्रशासन के प्रति रोष भी बढ़ता जा रहा है। डेंगू से परेशान लोगों के परिजनों का कहना है कि शहर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने फोगिंग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब तो लोग डेंगू से मरने लगे हैैं, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
बस स्टैंड के नजदीक स्थित आजाद नगर में मृतक अमीरचंद गर्ग के परिजनों से जानकारी मिली कि तीन-चार दिन पूर्व ही मृतक को बुखार हुआ था। मृतक के बेटे हरीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे तो वार्ड में किया गया था कि कितने बुखार से पीड़ित मरीज है, लेकिन यहां इसके अलावा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर में उनकी पत्नी रानी, भतीजे रिंकू व भतीजी राखी को बुखार है तथा निजी अस्पताल द्वारा डेंगू बताया गया है। विभाग को चाहिए कि कॉलोनी में फोगिंग करवाएं, ताकि यह बीमारी दोबारा न फैले।
भाटिया नगर में 28 वर्षीय मिलन भाटिया की मृत्यु के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी तो एसएमओ डॉ. सागू के नेतृत्व में टीम पहुंची। जिसके बाद वार्ड में सर्वे करवाया गया। वार्ड के पार्षद राजू ठकराल के अनुसार वार्ड में विभाग के द्वारा फोगिंग करवाई जानी चाहिए ताकि इस बीमारी से छुटकारा पा सकें। मिलन घर में अकेला कमाने वाला था अब उनके परिवार पर यह बहुत बडा संकट टूट पड़ा है। अब परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है।
अस्पताल में भी नहीं खास इंतजाम
इस दौरान वार्डवासी अमित भाटिया ने बताया कि अस्पताल में मिलन को इलाज के लिए लेकर गए तो वहां भी इलाज से कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके चलते मजबूरन उन्हें मरीज को निजी अस्पताल में जाना पड़ा। उन्होने बताया कि अस्पताल की टीम एक बार सर्वे करके चली गई, लेकिन उसके बाद दोबारा कोई सुध नहीं ली गई।
फोगिंग चल रही है हर जगह: हुड्डा
इस बारे में नगर परिषद ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा फोगिंग हर वार्ड में एक-एक बार करवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जैसी ही लारवा मिलने की जानकारी दी जाती है, उसी अनुसार वहां दोबारा फोगिंग करवा दी जाती है।
विज्ञापन

वायरल को भी डेंगू समझते है लोग: सागू
इस बारे में एसएमओ डा. हरविंद्र सागु ने बताया कि आज के समय में वायरल बुखार अधिक फैल रहा है। जिसके चलते बुखार होने पर लोग घबरा जाते हैं तथा उसे डेंगू समझ लेते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी निजी अस्पताल में डेंगू आशंकित मरीज आता है तो इसकी सूचना उनके लिए अस्पताल में देना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें