फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामा निकला भाजपा नेता से लूट का मामला, लेन-देन के विवाद में दी झूठी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रामा निकला भाजपा नेता से लूट का मामला, लेन-देन के विवाद में दी झूठी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया । गत रात्रि को शहर के सहनाल रोड पर पिस्तौल की नोक पर एक भाजपा नेता से करीब 1 लाख 85 हजार रुपए की नकदी छीनने का मामला आखिरकार ड्रामा ही निकला । इस मामले का रतिया पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए बताया कि भाजपा नेता हरजीत ने कुछ नामित लोगों के साथ आपसी लेन-देन होने के कारण ही झूठी शिकायत की थी। उपरोक्त मामले को लेकर जहां पुलिस द्वारा निरंतर जांच की जा रही थी, वहीं 2 दिनों से इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में अनेक पंचायतें भी चल रही थी। पंचायतों के इस दौर व पुलिस की जांच के पश्चात सदर थाना प्रभारी विक्रमजीत भादू व चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र ने पूरे ड्रामे का पटाक्षेप करते हुए बताया कि उक्त हरजीत सिंह निवासी रायपुर ने जांच के तहत स्वीकार किया है कि मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण ही उसने कुछ नामित लोगों के खिलाफ इस तरह की झूठी शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त भाजपा नेता का गांव पालसर के विजय शर्मा के साथ पैसों का लेन-देन था और इस बात को लेकर उनका पिछले दिनों आपसी विवाद भी हुआ था। उन्होंने बताया कि हरजीत सिंह ने स्वयं ही स्वीकार किया है कि वह निरंतर नशे का आदि था और इस नशे को छोड़ने के लिए वह अपना इलाज भी करवा रहा है, जिस कारण वह निरंतर मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी चल रहा था। उसने बताया कि पिछले दिनों उसका उक्त युवक के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर नोक-झोक भी हुई थी और इसके पश्चात उसने योजनाबद्ध तरीके से ही एक लाख 85 हजार रुपये छीनने का ड्रामा करते हुए पुलिस को शिकायत की थी। उपरोक्त मामले का पटाक्षेप होने के पश्चात जहां पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है, वहीं उपरोक्त नेता द्वारा किए गए इस ड्रामे को लेकर शहर में अनेक प्रकार के चर्चे जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें