फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष सिपाही की भर्ती लिखित परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा आज, उपायुक्त और एचएससीसी सदस्य ने की प्रबंधों की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रदीप जैन ने जिला में 23 दिसंबर को पुरुष सिपाही की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र संचालकों तथा नियुक्त किये ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की और इन परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर जिला में धारा 144 के आदेश जारी की हैं। यह आदेश सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रभावी रहेंगे। यह परीक्षा 23 दिसंबर को सुबह के सत्र में 10:30 बजे से 12 बजे तक तथा बाद दोपहर सत्र में 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रदीप जैन ने कहा कि 23 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करनी होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए विभिन्न कोड के लिफाफे दिए जा रहे हैं। इनमें ओरिजनल ओएमआर, कमीशन कॉपी, परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड, हाजिरी व प्रश्न पत्र तथा सेंटर अधीक्षक की रिपोर्ट इत्यादि रहेंगी। संबंधित सामग्री निर्धारित कोड के लिफाफे में ही डाली जाए। इसके अतिरिक्त सेंटर अधीक्षक व ड्यूटी पर मौजूद इंवीजिलेटर इस बात का ध्यान रखे कि परीक्षा समाप्ति के बाद सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद लिफाफे को अच्छे तरीके व ढंग से बंद करना है।
बैठक के दौरान नोडल ऑफिसर कम डीआरओ बाल कृष्ण ने जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सेंटर अधीक्षकों को परीक्षा के आयोजन संबंधी सामग्री भी वितरित की। बैठक में डीआरओ बाल कृष्ण, डीईओ दयानंद सिहाग, डीएसपी उमेद सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादियान, रविंद्र दलाल, तहसीलदार छैलूराम, नायब तहसीलदार विजय कुमार, एचएसएससी से इंचार्ज कुलविंद्र सहित परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सेंटर अधीक्षक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

01 एचएसएससी की पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के सेंटर अधीक्षकों की बैठक लेते उपायुक्त व एचएसएससी सदस्य प्रदीप जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें