फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसों का हब बना गांव धांगड़, एक और हादसा, दो ट्रक टकराए, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नेशनल हाईवे स्थित गांव धांगड़ हादसों का हब बनता जा रहा है। आए दिन गांव के पास सडक़ हादसे हो रहे हैं। बीते दिन भी अपने घर से आ ड्यूटी पर आ रहे ड्रग इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना व ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बार-बार सड़क हादसे होने पर विभाग ने गांव धांगड़ के पास तारकोल के ब्रेकर बना दिए थे। देर रात फतेहाबाद की तरफ से जा रहे एक ट्रक चालक ने धांगड़ स्थित ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक मार दी जिस कारण पीछे से आ रहा ट्रक उसके अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। केवल ट्रक का ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले एक महीने में ही इसी जगह यह चौथा सड़क हादसा है। पिछले एक महीने में यहां कार की टक्कर से फतेहाबाद व सिरसा के दो युवकों की कार की टक्कर से मौत हो गई थी। दूसरे हादसे में हिसार की तरफ से आ रही एक निजी बस के ब्रेकर के ऊपर उछलने से उसके दोनों टायर निकल गए थे तथा मंगलवार सुबह कार के ट्रक में घुसने से ड्रग इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें