फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हिसार में करेगा पेंशन बचाओ रैली : बेगराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नई पेंशन नीति को वापस लेकर पुरानी पेंशन नीति लागू करवाने, न्यूनतम पेंशन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, पेंशन पर इंकम टैक्स न लगाने, सभी को शिक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा, निजीकरण पर रोक, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तथा खाली पड़े लाखों पदों पर नियमित व नीति से भर्ती करने की मांग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा 11 नवम्बर को पुराना गर्वमैंट कॉलेज मैदान हिसार में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। यह जानकारी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आरसी जगगा, फतेहाबाद प्रधान मदनलाल गुलेरिया, जिला सचिव ओमनाथ व ब्लाक प्रधान बेगराज ने संयुक्त वक्तव्य में दी।
विज्ञापन

जग्गा ने बताया कि हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार देश-प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों व बुजुर्गों के साथ न केवल भेदभाव कर रही है बल्कि उनकी उपेक्षा भी की जा रही है। लूट, झूठ और फूट की राजनीति करते हुए सरकार का आम आदमी, गरीब, लाचार एवं बुजुर्गों की मुसीबतों की ओर कोई ध्यान नहीं है। भाजपा लोगों को केवल जात-पात के नाम पर लड़ाना जानती है। जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया, ओमनाथ व बेगराज ने कहा कि सरकार पेंशन को बंद करना चाह रही है। सांसद और विधायक को एक दिन भी बनने पर पेंशन मिल जाती है जबकि सरकार कर्मचारी को 25-30 साल काम करने पर भी पेंशन नहीं देना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें