फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग व प्रतिभावान छात्रों का दल मनाली भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रतिभावान तथा दिव्यांग छात्रों का एक दल मंगलवार को फतेहाबाद से मनाली भ्रमण के लिए रवाना हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रांगण से छात्रों के इस 47 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के साथ शिक्षा विभाग के चार स्टाफ सदस्य भी गए हैं। इस मौके पर डीईईओ संगीता बिश्रोई सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने बताया कि मनाली के लिए ग्रीष्मकालीन समावेशी साहसिक और प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया गया है। 12 से 18 जून तक इस शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान सभी छात्रों व स्टाफ सदस्यों के रहने, ठहरने, खाने व यात्रा एकदम निशुल्क रहेगी। मनाली में हरियाणा टूरिज्म एडवेंचर क्लब द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला तथा राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले तथा परीक्षा परिणामों में मेरिट हासिल करने वाले छात्रों को मनाली भ्रमण के लिए चयनित किया गया था। डॉ आभीर ने कहा कि भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागी छात्र विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ-साथ शैक्षणिक ज्ञानवर्धक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें