फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कोर्ट कॉम्पलैक्स में बनेगा दो मंजिला पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भव्य जिला पुस्तकालय बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी आधुनिक और भव्य पुस्तकालय बनाने की दिशा में प्रदेश के अन्य जिलों से भी संपर्क करें और इस कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने कहा कि पुस्तकालय के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। नगर परिषद द्वारा शुरुआती तौर पर 2 कनाल 13 मरला में दो मंजिला भव्य जिला पुस्तकालय का निर्माण पुरानी कोर्ट कांपलेक्स में करवाया जाएगा, जिस पर एक करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक स्थायी जिला पुस्तकालय का निर्माण नहीं होता है, तब तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के प्रांगण में चलाए जा रहे जिला पुस्तकालय में बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं वहां पर आने वाले लोगों को मुहैया करवाई जाए। इसके अलावा जरूरत अनुसार शेड का निर्माण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक, सामाजिक, धार्मिक, विश्व से संबंधित जानकारी के अलावा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जेके आभीर, उपमंडलाधीश सतबीर जांगु, सीएमजीजीए अंजू आर्या, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, नप ईओ अमन ढांडा, डीईओ दयानंद सिहाग, एक्सईन जगबीर सिंह, भोडिया कॉलेज प्राचार्य एनपी सिंह, परियोजना अधिकारी नरेश कुहाड़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें