30 जनवरी को जेल भरों कार्यक्रम में हजारों कर्मचारी गिरफ्तारियां देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की खंड कार्यकारिण की बैठक खंड प्रधान हरपाल हुड्डा की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य केन्द्र भट्टूकलां में आयोजित की गई। बैठक का संचालन विरेन्द्र बैनिवाल ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर एसकेएस जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वी बाना ने बताया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शौषण कर रही है।
सर्व कर्मचारी संघ 17 जनवरी की परियोजना कर्मियों की हड़ताल में पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को पटवार भवन फतेहाबाद मेें कच्चे व पक्के कर्मचारियों की कंवैन्शन होगी जिसमें जिला भर से ं कर्मचारी भाग लेंगे। 30 को जेल भरों कार्यक्रम में भी जिला से हजारों कर्मचारी गिरफ्तारियां देंगे। महंगाई, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, न्यूनतम वेतन आदि मांगों को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर प्रधान माया देवी, अध्यापक संघ प्रधान कृष्ण जाखड़, बिजली यूनियन प्रधान मनोहरलाल शर्मा, हेमसा प्रधान विरेन्द्र सिंह, एसकेएस कोषाध्यक्ष भालसिंह भदरेचा, एसकेएस जिला उपप्रधान कुरड़ाराम, हेमसा जिला प्रधान लालचन्द, अध्यापक संघ जिला प्रेस सचिव देसराज माचरा, मैकेनिकल वर्कर यूनियन आत्माराम बैनिवाल, वन विभाग से सुनिल डूडी, मैनपाल, भाल सिंह, राजेश, राकेश झाझड़ा, सुदेश रानी, शंकरलाल कर्मचारी मौजूद थे।