फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर जिम्रास्टिक चैंपियनशिप टीम का चयन 17 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्टेट सब जूनियर जिम्रास्टिक चैंपियनशिप को लेकर फतेहाबाद की टीम का चयन 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। चयनित लडक़ों व लड़कियों की टीम 18 व 19 को गुरुग्राम के नेहरु स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेगी। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सेलपाड़ ने बताया कि स्टेट सब जूनियर जिम्रास्टिक चैंपियनशिप (कलात्मक) के लिए प्रत्येक जिले से सात लड़कों व सात लड़कियों का चयन किया जाना है। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी 26 से 28 जनवरी तक मुंबई में आयोजित होने वाली 28वीं सब जूनियर नैशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। सेलपाड़ के अनुसार लड़कियों के मुकाबले जहां 18 जनवरी को होंगे, वहीं लड़कों के मुकाबले 19 जनवरी को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें