फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल के बहाने अभय ने साधे सीएम पर निशाने, लगाया प्रदेश को गुमराह करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एसवाईएल के लिए जलयुद्ध छेड़ चुके अभय चौटाला ने सोमवार को प्रदेश के पांचों धरनास्थलों पर हैलीकॉप्टर से पहुंचकर हाजिरी लगवाई। रतिया के गांव ब्राह्मणवाला में धरने को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने एसवाईएल के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बीते दिन बयान आया था कि सुप्रीम कोर्ट से अभी इस बारे में फैसला आना बाकी है। अब सुप्रीम कोर्ट से कोई फैसला लंबित नहीं है और आखिरी फैसला नवंबर 2016 में आ चुका है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हिस्से की नहर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब सीएम उन्हें मिलेंगे तो उनकी बाजू पकड़ कर पूछेंगे कि उन्होंने प्रदेश की जनता को गुमराह क्यों किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अब भी एसवाईएल पर गंभीरता नहीं दिखाई तो इनेलो वर्कर अपने कंधे पर कस्सी सजाकर एसवाईएल बनाएगा। इनेलो कार्यकर्ता इससे भी बड़े आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर पर आराम नहीं करें, बल्कि अगली लड़ाई के लिए खुद को तैयार करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नेता बैठेेंगे और इस मुद्दे पर अगले आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। इस मौके पर इनेलो किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह, रतिया विधायक रविंद्र बलियाला, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, मोलूराम रूल्हानियां, पवन चुघ, युवा इनेलो नेता विकास मेहता, राकेश सिहाग, सुमनलता सिवाच, विद्या रति, अजय संधु, राणा जोहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसवाईएल के बहाने अभय ने सीएम पर साधा निशाना
सीएम मिलेंगे तो उनकी बाजू पकड़ कर पूछेंगे, जनता को गुमराह क्यों किया
कहा, सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कंधे पर कस्सी सजाकर इनेलो वर्कर बनाएंगे नहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें