फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को मिलेगा 50 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम, निगम को देगा अतिरिक्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब बिजली की समस्या के चलते किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग इन समस्याओं के निपटारे के लिए संजीदा हो गया है। नागरिक अस्पताल में 50 केवीए का पावर सोलर सिस्टम लगेगा। जिसके लिए विभाग ने 42 लाख का बजट भी पास कर दिया है। उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना रहेगा। इससे स्वास्थ्य विभाग को बिजली आपूर्ति पर हर महीने होने वाले मोटे खर्च से भी राहत मिलेगी।

ऑपरेशन थियेटर, ब्लड स्टोरेज के लिए चाहिए 24 घंटे बिजली
अस्पताल प्रबंधन की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए हॉट लाइन सेवा ले रखी है, लेकिन इसमें कई बार तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। हाट लाईन में गड़बड़ी के चलते लगातार एक माह तक हॉटलाइन सेवा ठप रही। केवल रोगियों को परेशान होना पड़ा, बल्कि बिजली आपूर्ति पर निर्भर कुछ जीवन रक्षक आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई। इन सेवाओं में अस्पताल का ब्लड स्टोरेज सेंटर, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला आपातकालीन वार्ड शामिल है। बिजली की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब अस्पताल में सोलर सिस्टम लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


ये कहते हैं एसएमओ
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि अस्पताल में बिजली की समस्या को देखते हुए तथा मरीजों को सुविधा मिले उसको लेकर सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रपोजल तैयार करवाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। इसके लिए बजट मंजूर हो गया है। अब विभाग के नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर अस्पताल में सोलर सिस्टम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब अस्पताल निगम को दे सकेगा सरप्लस बिजली
टोहाना नागरिक अस्पताल में 50 केवीए के सोलर सिस्टम लगाने की योजना है । इसलिए अस्पताल की जरूरत के मुताबिक बिजली खपत होने के बाद बचने वाली बिजली दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को दी जाएगी। जो अस्पताल के बिजली अकाउंट में जमा हो जाएंगे तथा जरूरत पड़ने पर निगम से ली जाने वाली बिजली के बिल में से खपत किए गए यूनिट कम कर दिए जाएंगे। दूसरा अस्पताल को हर महीने एक लाख रुपये से अधिक का बिजली का बिल भरने से भी मुक्ति मिल जाएगी।

अस्पताल को मिलेगा 50 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम, निगम को देगा अतिरिक्त बिजली
24 घंटे की निर्बाध बिजली मिलेगी मरीजों को, कोई सुविधा नहीं हो सकेगी बंद, मरीजों को होगी राहत

27एफटीबीपी19 : टोहाना नागरिक अस्पताल । (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें