अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
फतेहाबाद रोड स्थित एक टी स्टाल पर एक कंपनी के कोल्ड ड्रिंक्स में कचरा मिला है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत भट्टूकलां के एसएमओ को की है। मेहूवाला निवासी सतीश शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वो फतेहाबाद रोड पर ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। उसने मंगलवार को अपने कार्यालय के साथ लगती टी स्टाल से एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल ली, जिसमें उसने देखा कि बोतल में कचरा व फफूंद जमा हुआ है। जिस पर उसने भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एसएमओ सुजाता बंसल को इस बारे में सैंपल लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की। उसने कहा कि इस प्रकार के पेय पदार्थों से आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एसएमओ सुजाता बंसल ने बताया कि शिकायत मिली है इसके लिए वो उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।
कोल्ड ड्रिंक में मिला कचरा, स्वास्थ्य विभाग से शिकायत
22 कोल्ड ड्रिंक्स में कचरे को दिखाता शिकायतकर्ता उपभोक्ता।