फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुराना पशु मेला ग्राउंड में मिलीं 11 मृत गाय, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सामने हुडा सेक्टर में स्थित पुराना पशु मेला ग्राउंड के पास 11 गाय मृत अवस्था में मिली हैं। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के लोगों में रोष फैल गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश संरक्षण एवं गोवंश संवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने हुडा सेक्टर नौ के क्षेत्र में स्थित पुराना पशु मेला ग्राउंड में कुछ गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी जब विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता रवि आहूजा निवासी अशोक नगर को हुई तो उन्होंने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। उनके साथी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप टांटिया, गोपुत्र सेना के सदस्य विकास कुमार सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। यहां पर 11 गोवंश मृत हालत में पड़े हुए थे। गोवंश को देखते हुए अंदाजा लगाया गया है कि यह कई दिनाें से यहां पर मृत पड़े हैं और उनपर टैग भी लगा था। विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी।
पुलिस ने मौके पर पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम भी पहुंची और सभी गोवंश के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र ने बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद पुलिस ने इस संबंध में विहिप के सदस्य रवि कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें