मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत रविवार को जिले में 23 केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यहां पर 1053 लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए पहुंचे। यहां पर 803 लोगों ने कोविशिल्ड की पहली और 177 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 37 लोगों ने कोवैक्सीन की पहली और 36 ने दूसरी डोज लगवाई।
जिले में अभी तक 217404 लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 37380 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 से 44 आयु वर्ग के 97769 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत पीएचसी स्तर पर एक क्षेत्र को लिया जा रहा है। यहां पर कैंप लगाकर 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इसमें गांव और वार्ड शामिल किए जा रहे हैं।
कोट
टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। मेरा गांव सुरक्षित गांव के तहत कैंप लगाए जा रहे है। लोगों से भी अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।