फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 क्विंटल धान से भरी ट्रॉली चोरी नहीं हुई बल्कि ड्राइवर को बंधक बना लूटी गई थी

विज्ञापन
धान लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना-कुलां रोड पर पिछले साल ट्रैक्टर-ट्राली समेत 104 क्विंटल धान चोरी मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। मामला चोरी का नहीं बल्कि ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट करने का है। इस घटना को डेरा के महंत और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। सीआईए फतेहाबाद ने आरोपी भूना थाना के गांव दहमन निवासी गुलाब नाथ, गांव अयाल्की निवासी सुरेश, सुशील कुमार उर्फ जोकर को डेरा बाबा गोरखनाथ से पकड़ा गया है। इसके अलावा गांव अयाल्की निवासी रामफल को गांव अयाल्की से पकड़ा है। आरोपियों से वारदात में शामिल गाड़ी भी बरामद कर ली है। सीआईए पुलिस के मुताबिक गुलाबनाथ डेरा बाबा गोरखनाथ का संचालक है और आरोपी सुरेश और सुशील उसके साथ ही रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस बेचे गए धान की राशि बरामद करेगी। इसके अलावा धान बेचने वाले स्थान की निशानदेही भी करनी है। सीआईए प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सदर टोहाना में पिछले साल ट्रैक्टर ड्राइवर को पिस्तौल दिखाने के बाद बंधक बनाकर धान की भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूटी गई थी। इस मामले में सीआईए जांच में जुटी हुई थी। सीआईए को आरोपियों के बारे में सुराग मिले। एएसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ दहमन में डेरा बाबा गोरखनाथ में दबिश देकर तीन आरोपियों पकड़ा और इनके पास से आल्टो कार भी बरामद की। इसके अलावा गांव अयाल्की से चौथे आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद सुरेश और सुशील महंत गुलाब नाथ के साथ रह रहे थे।
पहले ड्राइवर पर ही दर्ज हुआ था मामला
पिछले साल 3 अक्टूबर को शिकायत देकर सिरसा के हरिपुरा निवासी सतपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि उसका ड्राइवर जसबीर 104 क्विंटल धान लेकर टोहाना मंडी में बेचने के लिए भेजा था। अगले दिन सुबह 6 बजे आढ़ती का फोन आया कि उसके ड्राइवर का कुलां के पास रात को करीब साढ़े 12 बजे चार बदमाशों ने रुकवाकर हाथ-मुंह बांधकर गाड़ी में डाल दिया और इसके बाद जाखल रोड पर ट्यूबवेल की मोटर के साथ बांधकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। सतपाल सिंह ने अपने ड्राइवर पर ही मनगढ़ंत कहानी बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और धान बचने वाले स्थान की निशानदेही करनी है।
विज्ञापन

- जोगिंद्र सिंह, सीआईए इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें