फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई फतेहाबाद से बीघड़ बस सेवा, बसों में बैठे दो-दो पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पिछले तीन दिन से बंद पड़ी गांव बीघड़ की बस सेवा आखिर तीन दिन बाद बहाल हो गई। रोडवेज विभाग ने पुलिस प्रशासन की मदद से शनिवार को दो बसें ही चलाई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव के बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात की गई है। इतना ही स्थिति सामान्य होने तक बीघड़ से होकर जाने वाली बसों में दो पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। रोडवेज जीएम जयबीर यादव ने खुद इसकी पुष्टि है।
मालूम हो कि पांच फरवरी को बस स्टैंड परिसर में बाइक खड़ा करने को गांव बीघड़ के तीन युवकों की रोडवेज परिचालक टेकचंद के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ही मंगलवार को गांव में पहुंची रोडवेज की बस पर तीनों युवकों ने 20-25 अन्य युवकों के साथ मिलकर पथराव कर परिचालक को चाकू मार दिया था। इसी तनाव को लेकर रोडवेज ने गांव बीघड़ की सेवाएं बंद कर दी थी। यहां बता दें कि उक्त पूरे मामले में सदर थाना पुलिस ने 9 लोगों को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस सुरक्षा में चलाई गई दो बसें
पिछले तीन दिनों से बंद बीघड़ रूट की बस सेवा को शनिवार को रोडवेज विभाग ने पुलिस की सहायता से शुरू किया और गांव में दो बसें चलाई। उक्त दोनों बसेें ढाई बजे और 3 बजे चलाई गई। इतना ही नहीं दोनों बसों में दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि किसी भी प्रकार की वारदात ना हो सके। इसके अलावा गांव बीघड़ के बस स्टैंड पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि बस स्टैंड से भेजी गई बस के आगे पुलिस की एक जिप्सी भी गांव बीघड़ तक रोडवेज बस के आगे-आगे गई थी।
अब तक छह आरोपियों को किया जा चुका है काबू
बस पर पथराव करने व परिचालक को चाकू मारने के मामले में सदर थाना पुलिस अब तक छह आरोपियों को काबू कर चुकी है। बता दें कि उक्त मामले में पुलिस ने वीरवार को दो आरोपियों प्रदीप व गुरप्रीत को काबू किया था जिन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को भी पुलिस ने एक आरोपी और शनिवार को तीन आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएंगे सभी फेरे : रोडवेज जीएम
इस संबंध में रोडवेज जीएम जयवीर यादव ने बताया कि शनिवार को दो बसें शुरू की गई हैं। इनमें पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार से बीघड़ को जाने वाली सभी बसें पहले की तरह शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि बसों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक स्थिति पहले की तरह सामान्य नहीं होती तथा सभी आरोपी काबू नहीं होते, बसों में पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें