फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेव लाइफ विद सेफ ड्राईव मुहिम चलाएगी जिन्दगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेव लाइफ विद सेफ ड्राइव मुहिम चलाएगी ‘जिंदगी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
जिला में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सामाजिक संस्था जिंदगी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। हादसों के मामले में संस्था का दावा है कि बीते एक माह में जिला मुख्यालय फतेहाबाद क्षेत्र के हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं और औसतन हर रोज फतेहाबाद में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो रही है। जिंदगी संस्था ने अब इस मामले में आगे आते हुए सेव लाइफ विद सेफ ड्राइव मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम के तहत प्रथम चरण में संस्था प्रशासन पर क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करवाने पर काम करेगी।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव व हादसों को कम करने के लिए पहले मिनी बाइपास और अब मेन बाईपास बनाया गया। बाईपास के चौराहे व कट लगातार हादसों का कारण बने हुए हैं। दूसरी तरफ दोनों बाईपास बनने के बावजूद शहरी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हिसार-सिरसा रोड पर यातायात सिस्टम में भी किसी तरह का कोई सुधार नहीं आया है और यातायात प्रणाली पर प्रशासनिक नियंत्रण न होने की वजह से शहरी क्षेत्र में भी सड़क हादसे बढ़े है। संस्था अध्यक्ष की मानें तो बीते 25 दिनों में अकेले फतेहाबाद क्षेत्र में 25 लोगों की जिंदगी सड़क हादसे लील चुके है, जिनकी पूरी सूची संस्था ने मीडिया में आई हादसों की खबरों के आधार पर तैयार की है। इन सड़क हादसों में एक दर्जन के करीब मरने वालों की उम्र 25 से 30 वर्ष रही और अधिकतर का विवाह हुए भी एक या दो साल से अधिक का समय नहीं बीता था। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर यदि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जाएगा और हालात बेहद चिंताजनक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें