फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने फिर पकड़े तीन नकलची, दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को बारहवीं के गणित की परीक्षा में फिर एक बार नकल के तीन मामले पकड़े गए। बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने फतेहाबाद के श्री रामसेवा समिति स्कूल में चले रहे सेंटर बी-वन में दूसरे बच्चों के स्थान पर परीक्षा देते तीन युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि बोर्ड फ्लाइंग टीम को राम सेवा समिति स्कूल के सेंटर बी-वन में तीन अलग-अलग परीक्षार्थियों पर संदेह होने पर तीनों की जांच की गई। इस दौरान जब परीक्षार्थियों की सूची से उनके चेहरों का मिलान किया गया तो उसमें फर्क मिला। जब फ्लाइंग टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो तीन युवकों ने मान लिया कि वे किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग सहित कुल 9 फ्लाइंग टीमों ने सोमवार को जिलेभर में तकरीबन 50 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिर्फ बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम को ही रामसेवा समिति स्कूल के बी-वन सेंटर से तीन परीक्षार्थी फर्जी तरीके से पेपर देते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें