फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना से 10 लाख कीमत की 100 ग्राम हेरोइन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार की स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे भूना के बस स्टैंड पर छापेमारी करके 100 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान भूना के वार्ड-दो निवासी वकील उर्फ गोकुल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भूना पुलिस ने आरोपी तस्कर वकील को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भूना पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने भूना से ही हेरोइन खरीदी थी। इस मामले में भूना पुलिस ने मुख्य तस्कर के ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन

एसटीएफ हिसार को सूचना मिली थी कि भूना बस स्टैंड से हेरोइन की तस्करी होने वाली है। टीम ने बस स्टैंड भूना पर छापेमारी की। इस दौरान एक युवक टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। जांच के दौरान युवक के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसटीएफ ने आरोपी हेरोइन तस्कर को पकड़ कर भूना पुलिस के हवाले कर दिया। भूना पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी तस्कर ने पूछताछ में बताया कि उसने भूना से ही हेरोइन खरीदी थी। मामले में शामिल मुख्य तस्कर के ठिकाने पर दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। - रमेश कुमार, थाना प्रभारी भूना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें