फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 10 हजार विद्यार्थियों ने दी सक्षम परीक्षा

विज्ञापन
सक्षम परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को टोहाना, जाखल और भट्टू खंड में घोषणा सक्षम 2.0 परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए तीनों खंडों के 20 प्राथमिक और 20 माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया। परीक्षा में करीब 90 फीसदी विद्यार्थी मौजूद रहे। तीनों खंडों के कक्षा तीसरी से आठवीं तक के साढ़े 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टोहाना खंड में 3525, जाखल में 3410 तथा भट्टू खंड में 3450 विद्यार्थियों ने हिंदी और गणित की परीक्षा दी।
विज्ञापन

खंड टोहाना, जाखल, भट्टू सितंबर में आयोजित हुई परीक्षा में अच्छी परफोरमेंस में शामिल थे लेकिन पास नहीं हुए थे। इसके चलते तीनों खंडों को इस बार पहले शामिल करते हुए अन्य तीन खंड रतिया, फतेहाबाद और भूना को तैयारी करने का समय दिया गया है। थर्ड पार्टी द्वारा ली जा रही परीक्षा को लेकर संबंधित खंड के शिक्षकों और अधिकारियों को दूर रखा गया। अन्य खंडों के पीटीआई, पंजाबी और ड्राइंग शिक्षकों ने परीक्षा ली। जिला संयोजक अनुराग धारीवाल ने बताया कि शनिवार को इन्हीं खंडों में सामाजिक और विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें