फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में बनेंगे 10 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रत्येक पर खर्च होंगे 50.55 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने 10 नए चिकित्सा उपकेन्द्रों को मंजूरी प्रदान की है। इन केंद्रों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने बताया कि जिले के ढाणी माजरा, अकांवाली, जमालपुर, बनगांव, अयालकी, हिजरावां, खाबड़ा कलां, अलालवास, धांगड़ और अलीकां गांवों में जल्द ही इन उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50.55 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
इन नए केंद्रों पर प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, साथ ही रोगों की प्रारंभिक पहचान और उपचार जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके परिणामस्वरूप, इन 10 गांवों में हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का अपग्रेडेशन
इसके अतिरिक्त फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल को 6 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। इसका फायदा जिलेभर की जनता को भविष्य में होगा। अस्पताल की उन्नति से स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें